उज्जैन । शास्त्रों में इंसान की जीवन को नियमों के सूत्रों में पिरोया गया है। विज्ञान के साथ शास्त्र का संयोग कर जिंदगी को चुस्त-दुरुस्त और सहज और सरल बनाने की कवायद की गई है ऐसे ही दो शास्त्रोक्त विधान है सूतक और पातक। जब किसी घर में किसी बच्चे का जन्म होता है या परिवार के किसी मृत्यु होती है तो इन दोनों बातों का पालन किया जाता है।

बच्चे के जन्म के समय लगता है सूतक –
जब किसी परिवार में बच्चे का जन्म होता है तो उस परिवार में सूतक लग जाता है । सूतक की यह अवधि दस दिनों की होती है । इन दस दिनों में घर के परिवार के सदस्य धार्मिक गतिविधियां में भाग नहीं ले सकते हैं। साथ ही बच्चे को जन्म देने वाली स्त्री के लिए रसोईघर में जाना और दूसरे काम करने का भी निषेध रहता है। जब तक की घर में हवन न हो जाए।
शास्त्रों के अनुसार सूतक की अवधि विभिन्न वर्णो के लिए अलग-अलग बताई गई है। ब्राह्मणों के लिए सूतक का समय 10 दिन का, वैश्य के लिए 20 दिन का, क्षत्रिय के लिए 15 दिन का और शूद्र के लिए यह अवधि 30 दिनों की होती है।
मृत्यु के पश्चात लगता है पातक –
जिस तरह घर में बच्चे के जन्म के बाद सूतक लगता है उसी तरह गरुड़ पुराण के अनुसार परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु होने पर लगने वाले सूतक को ‘ पातक ‘ कहते हैं। इसमें परिवार के सदस्यों को उन सभी नियमों का पालन करना होता हैं , जो सूतक के समय पालने होते हैं। पातक में विद्वान ब्राह्मण को बुलाकर गरुड़ पुराण का वाचन करवाया जाता है।
सूतक और पातक हैं शास्त्रोक्त के साथ वैज्ञानिक विधान –
‘सूतक’ और ‘पातक’ सिर्फ धार्मिक कर्मंकांड नहीं है। इन दोनों के वैज्ञानिक तथ्य भी हैं। जब परिवार में बच्चे का जन्म होता है या किसी सदस्य की मृत्यु होती है उस अवस्था में संक्रमण फैलने की संभावना काफी ज्यादा होती है। ऐसे में अस्पताल या शमशान या घर में नए सदस्य के आगमन, किसी सदस्य की अंतिम विदाई के बाद घर में संक्रमण का खतरा मंडराने लगता है।
इसलिए यह दोनों प्रक्रिया बीमारियों से बचने के उपाय है, जिसमें घर और शरीर की शुद्धी की जाती है। जब ‘सूतक’ और ‘पातक’ की अवधि समाप्त हो जाती है तो घर में हवन कर वातावरण को शुद्ध किया जाता है। उसके बाद परम पिता परमेश्वर से नई शुरूआत के लिए प्रार्थना की जाती है। ग्रहण और सूतक के पहले यदि खाना तैयार कर लिया गया है तो खाने-पीने की सामग्री में तुलसी के पत्ते डालकर खाद्य सामग्री को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है।
-
मेरे कान्हा — जन्माष्टमी विशेष, मोरपंख, मुकुट और बांसुरी से आगे—बच्चों के मन में कान्हा के संस्कार बोने का अवसर -
संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, अनुशासन और अटूट समर्पण की मिसाल थे कुशाभाऊ : दीपक सोनी टंडन -
मूंगा बाई कॉलोनी में कथित अवैध कब्जे और प्लॉटिंग की जांच की मांग -
कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, कटनी के विपिन दुबे बने प्रदेश महासचिव -
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी झिंझरी चौकी पुलिस ने की दोनों पक्षों पर काउंटर कार्रवाई -
जब स्पेशल ट्रेन के रूप में चली तब भी कटनी जंक्शन में स्टॉपेज नहीं था और अब नियमित परिचालन में भी कटनी में बिना रुके चलेगी दानापुर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस -
विश्व हिंदू परिषद की छह मासिक जिला बैठक में बनी संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर रणनीति -
पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर की उज्जवल भविष्य की कामना -
शिक्षा के साथ कला और खेलकूद सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक, सायना इंटर नेशनल स्कूल में महादेवी वर्मा अंतर सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न -
Katni: राष्ट्रीय खेल दिवस पर कटनी में खेल गतिविधियों और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन; वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच सम्मानित -
इंदौर में रिटायर्ड प्राचार्य साइबर ठगी के शिकार; फेसबुक पर सीरिया की महिला डॉक्टर बन की दोस्ती, कस्टम-RBI के नाम पर ऐंठे 6 लाख रुपये -
FSSAI Warning Label Proposal: पैकेज्ड फूड को लेकर सरकार का बड़ा कदम; ज्यादा नमक, चीनी या फैट वाले सामान पर लगेगा लाल रंग का ‘चेतावनी लेबल’ -
PM Modi Central Asia Visit: पीएम मोदी की उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान यात्रा शुरू; जानिए मध्य एशिया के इन देशों में भारतीय 500 रुपये की कीमत कितनी हो जाती है -
Special Trains Extension: रेल यात्रियों को बड़ी राहत- रेलवे ने इंदौर-निजामुद्दीन, सूरत-छपरा समेत 9 स्पेशल ट्रेनों की फेरे बढ़ाए; देखें नया शेड्यूल -
बाढ़ में बहकर आया बैंक का लॉकर, त्रिशूली नदी किनारे मची लूट: नेपाल में 600 मौतों और 2500 लापता के बीच खौफनाक मंजर -
Western Railway MEMU Proposal: धार-टांडा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात; प्रतापनगर से टांडा रोड के बीच रोजाना चलेगी नई मेमू ट्रेन, पश्चिम रेलवे ने भेजा प्रस्ताव -
Bhind Snakebite News: भिंड में बड़ा हादसा; घर में खेल रही 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत -
सीएसपी सहित दोनों फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित: गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों में पुलिस की दबिश, एसआईटी ने तेज कि जांच -
MP School Education News: मध्य प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बड़ी पहल; मोहन यादव सरकार जल्द करेगी 10,000 नए शिक्षकों की भर्ती -
अब पैक्ड फूड पर दिखेगा लाल निशान: ज्यादा चीनी, नमक और फैट वाले सामान पर FSSAI लगाएगा चेतावनी लेबल
