Wednesday, May 27, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

मौत के प्वाइंट से सेल्फी लेते फिसला पैर : 5 छात्राएं नदी में गिरी, 2 की मौत

बालाघाट। बाघ नदी घूमने आईं गोंदिया युवा परिवर्तन कॉलेज की पांच छात्राएं डेड प्‍वाइंट से सेल्फी लेते समय चट्टान से फिसलकर नदी में बह गईं।

इनमें से दो की मौत हो गई, जबकि तीन ने एक-दूसरे का सहारा लेकर किनारा पकड़ लिया। घटना सोमवार दोपहर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के रावनवाड़ी थाना क्षेत्र की है।

यह क्षेत्र बालाघाट के रजेगांव से लगा हुआ है। मृत छात्राओं की शिनाख्त मेघा सहारे (18), समिता (20) निवासी दासगांव जिला गोंदिया (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है।

रावनवाड़ी पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर मर्ग कायम कर लिया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply