Site icon Yashbharat.com

मैं प्रधानमंत्री की डिग्री तलाश रहा हूं-तन्खा

vivektankha

जबलपुर । कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद एवं देश के जाने मान अभिभाषक विवेक तन्खा का कहना
है कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री की तलाश कर रहे हैं। इसकी जानकारी आरटीआई से मांगने पर भी नहीं मिल रही है।

श्री तन्खा ने यह बयान राहुल गांधी को लेकर शिवराज सिंह के ट्वीट पर दिया है। उन्होंने इस दौरान कहा कि बीजेपी का मप्र में हारना तय है इसलिए अमित शाह को मजबूत नीति बनाने की जरूरत है। उन्होंने अपने बयान में अरुण यादव को कांग्रेस का मजबूत सिपाही बताया है।

श्री तन्खा ने इस दौरान कल कमलनाथ की रैली में शामिल होने भोपाल जा रहे कार्यकर्ता लक्ष्मी पटेल की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर श्रंदाजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांती की कामना की है।

मुख्‍यमंत्री ने यह किया था ट्वीट –

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है कि कुछ लोग 15 मिनट या, 15 साल भी लगातार बोलें तो भी उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा। इससे पहले राहुल गांधी ने शिवराज सरकार द्वारा बाबाओ को रा’यमंत्री का दर्जा देने पर फ़िल्मी अंदाज में हमला बोला था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था ‘बाबा कहते थे बड़ा काम करूंगा, नर्मदा घोटाला नाकाम करूंगा, मगर यह तो मामा ही जानें, अब इनकी मंजिल हैं कहां.’

उन्होंने यह भी लिखा है, ‘मध्य प्रदेश, कयामत से कयामत तक.’ कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधने के लिए हिन्दी फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ के लोकप्रिय गाने ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करूंगा’ का सहारा लिया था।

Exit mobile version