Site icon Yashbharat.com

मेट्रो हाॅस्पिटल में की गई जबलपुर की पहली प्लाज्मा थैरेपी

IMG 20200801 WA0000

आशीष शुक्ला..
जबलपुर। जबलपुर में कोरोना मरीजों की प्लाज्मा थैरेपी की शुरूआत आज मेट्रो हाॅस्पिटल द्वारा की गई। हाॅस्पिटल में अतिगंभीर अवस्था में आइसोलेशन आईसीसीयू में भर्ती मरीज जिसकी कल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई थी, को जबलपुर निवासी अतहर मंसूरी जो एक माह पूर्व पाॅजिटिव आये थे एवं जिनकी ब्लड रिपोर्ट में एंटी बाॅडी पर्याप्त मात्रा में मिलने पर हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने ब्लड से प्लाज्मा निकालकर गंभीर मरीज को चढाने का निर्णय लिया।

जो कि भरत यादव कलेक्टर जबलपुर के प्रयासों से संभव हो सका।  कलेक्टर के निर्देश पर रेडक्रास सोसायटी, जबलपुर ब्लड डोनेशन सोसायटी एवं रचना बाल कल्याण समिति ने अतहर मंसूरी जी से संपर्क किया। इसके लिए जबलपुर ब्लड बैंक राइट टाउन में अतहर मंसूरी जी के ब्लड से प्लाज्मा को अलग किया गया।

मरीज की स्थिति अतिगंभीर है एवं मरीज दो दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। मेट्रो हाॅस्पिटल के चिकित्सक डाॅ. शैजेन्द्र राजपूत, डाॅ. अरविन्द जैन के मार्गदर्शन में जबलपुर में कोरोना मरीज की पहली प्लाज्मा थैरेपी की गई। मरीज के परिजनों द्वारा डोनर अतहर मंसूरी को उनके इस सेवा कार्य के लिए धन्यवाद दिया गया।

Exit mobile version