Thursday, May 14, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

इंदौर में और मिले 76 कोरोना पॉजिटिव, कुल 2850, अब तक 109 की मौत

इंदौर। इंदौर में गुरुवार को 76 और कोराेना संक्रमित मरीज मिले। इन्‍हेें मिलाकर अब कुल मरीजों की संख्‍या 2850 हो गई। दो और मौतों के साथ मरने वालों की संख्‍या अब 109 हो गई।

प्लाज्मा थैरेपी के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति मिलने के बाद एक रेड श्रेणी अस्पताल में फिर 20 मरीजों को इसके लिए चुना गया है। उन पर ट्रायल कर नतीजे पांच से छह दिन के भीतर मिलेंगे। ट्रायल शुरू करने से पहले प्लाज्मा देने वाले और प्लाज्मा लेने वाले मरीजों का विवरण आइएमआरसी को भेजा गया है।

अरबिंदो अस्पताल में पहले ठीक हो चुके तीन मरीज गुरुवार को प्लाज्मा देने पहुंचे। अस्पताल ने करीब 25 ठीक हो चुके मरीजों की सूची बनाई है, जो प्लाज्मा देंगे। डॉ. रवि डोसी के अनुसार आरसीटी पद्धति (रैंडमाइज कंट्रोल ट्रायल) के तहत हमने 40 मरीजों को इसके लिए चुना है। 20 मरीज वे होंगे, जिन्हें प्लाज्मा दिया जाएगा, जबकि 20 मरीज का दवाओं से किया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम