Site icon Yashbharat.com

मुख्यमंत्री ने बड़वारा में कहा-गरीब की पीड़ा देख मेरा मन विचलित हो जाता है, दीं दो आईटीआई की सौगात

badwaraa

बड़वारा। बड़वारा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आम सभा को संबोधितकरते हुए बड़वारा औऱ ढीमरखेड़ा में सौगातों का पिटारा खोल दिया।

विधायक मोती कश्यप द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गए मांगपत्र पर उन्होंने तत्काल बड़वारा और ढीमरखेड़ा के लिए आईटीआई स्वीकृत कर दीं। इसके अलावा सीएम ने यहां 50 करोड़ रुपये के बिकास कार्यो का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी किया।

मुख्यमंत्री ने यहां भी जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने भाजपा ने हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखकर योजनाएं तैयार कीं।

उन्होंने कहा कि गरीब बिजली के बिल से परेशान थे उनकी परेशानी को ध्यान में रखते हुए सरल योजना शुरू की गई जिसमे मात्र 200 रुपये में गरीब घर रोशन कर सकता है।

शिवराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे किसी भी गरीब की न तो झोपडी रहने दूंगा न ही पन्नी के मकान हर व्यक्ति के सिर पर पत्थर की छत होगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं की पीड़ा पर पत्नी साधना सिंह ने मुझे बताया कि कैसे महिलाएं नंगे पैर कहीं मजदूरी करने तो कहीं महुआ और लकड़ी बीनने जातीं हैं मैने सोचा महिलाओं के लिए चप्पल भेजूं। फिर लगा कि महिलाएं मेरी बहन हैं तो उन्हें एक अच्छी सी साड़ी, चप्पल और पानी की बॉटल भिजवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब की पीड़ा देखकर मुझे दिल मे पीड़ा होती है। बड़वारा आम सभा मे देर रात होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग उवस्थित थे।

Exit mobile version