Breaking मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट

wp 17032306057948980716161505298331

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज नई दिल्ली में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की एवं मध्यप्रदेश के विकास, प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्‍तार से चर्चा की। श्री यादव ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की है।

wp 17032306154964757176437208998109

मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी कयास लग रहे हैं।

मध्य प्रदेश में जारी मत्रिमंडल गठन की कवायद के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्‍ली में मुलाकात की। बता दे कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव की प्रधानमंत्री मोदी से यह पहली मुलाकात है। सीएम यादव के साथ उप मुख्‍यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्‍ल ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की।

22 12 2023 mohan yadav and pm modi 20231222 124552

शाह से भी मिले यादव

इसके साथ ही मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में आज या कल में मंत्रियों के नाम को लेकर अंतिम फैसला होना है। ऐसे में पीएम मोदी के साथ मोहन यादव की यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। वहीं यादव ने से पहले केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया से भी मुलाकात की थी।

जल्‍द हो सकता है मंत्रिमंडल गठन

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव की पीएम मोदी और अमित शाह से हुई इस मुलाकात के बाद अब इन संभावनाओं को बल मिला है कि जल्‍द ही प्रदेश में मोहन मंत्रिमंडल का गठन कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-  शीशे की तरह चमक उठा मां गंगा का निर्मल जल: 19 दिनों की सफाई के बाद हरिद्वार में दिखा अद्भुत नजारा; 5 फीट नीचे तक साफ दिखी तलहटी, अंग्रेजों के जमाने की 175 साल पुरानी रेलवे पटरियां भी आईं नजर