Site icon Yashbharat.com

मिष्ठान पोल्ट्री उत्पादों को भी मिले होम डिलीवरी की छूट जबलपुर चैंबर्स की बैठक में मांग

yashbharat breaking

जबलपुर। होली पर्व पर मिठाई और पोल्ट्री उत्पादों के साथ ज्यादा खपत वाली खाद्य वस्तुओं की होम डिलीवरी तथा टेक अवे की अनुमति के लिए व्यापारियों ने प्रशासन से गाइडलाइन में छूट देने की मांग की है।

जबलपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में व्यापारियों ने यह मांग रखी चेंबर के चेयरमैन प्रेम प्रेम दुबे, उपाध्यक्ष अजय बख्तावर, कोषाध्यक्ष पंकज माहेश्वरी ने कहा कि कोई कोरोना से लड़ना बड़ी चुनौती है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमांशु खरे, संतोष गुप्ता ने कहा कि रविवार को लॉकडाउन के दिन मिष्ठान विक्रेताओं को होम डिलीवरी व टेक अवे की अनुमति मिलनी चाहिए। जबलपुर होटल एवं रेस्टोरेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेंद्र पाल, सचिव अरुण पवार, अमरप्रीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि होली के बाद जिला प्रशासन होटल व रेस्टोरेंट के प्रति व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाएं।

सचिव नरेंद्र सिंह पांधे ने हाइवे पर स्थित ढाबों को छूट देने की मांग की। एनसीसी के प्रदेश अध्यक्ष रवि मिश्रा एनबीसीसी के जबलपुर अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने भी जिला प्रशासन से लॉक डाउन के दिन पोल्ट्री संबंधी दुकानों को होम डिलीवरी करने की अनुमति देने की मांग की है।

Exit mobile version