Site icon Yashbharat.com

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर नहीं लग पा रही नकेल

bbb
खाद्य विभाग की निष्क्रियता के चलते त्यौहारों में भी नहीं हुई एक भी कार्रवाही
जबलपुर। पूरा दाम चुकाने के बाद भी उपभोक्ता असली और नकली में इन दिनों परेशान है। त्योहार के समय मेहमानों के लिए मिठाई भी लेनी है तो घर पर सामग्री बनाने के लिए खोवा भी शुद्व घी के नाम पर बिक रहे डिब्बा बंद सामग्री को खरीदे या गांव से आने वाले दूधिया से असली घी। तमाम कवायद और पूरा दाम चुकाने के बाद भी उपभोक्ता को खरा सामान हाथ लगा या नही यह खुद उसे भी नही पता। ऐसे में उपभोक्ताओं की सेहत दांव पर लगी हुई है। मिलावटी मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ खाने से किडनी खराब हो सकती है। यहां तक कि कोलेस्ट्राल बढने से हार्ट अटैक भी आ सकता है।
शुद्व के नाम पर नकली घी कर रहा बीमार
दाम भरपूर लेने के बाद भी शुद्व घी का कारोबार बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। सौ प्रतिशत शुद्व होने का दावा जिस घी के लिये किया जाता है उसकी शुद्वता की जांच कराने की फुर्सत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास नही है। जिस कारण मिलावटी शुद्व घी के निर्माण मे यूरिया, अखाद्य रंग और वनस्पति घी, घी की खुश्बू के लिए एसेंस की मिलावट की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार यूरिया और रंग किडनी और लिवर को खराब कर सकता है। वही कलर से कैंसर होने का खतरा रहता है।
केवल पूजन के लिए- पूजन के लिए शुद्व घी का ही उपयोग किया जाता है पर अब भगवान को अर्पित करने के लिए भी मिलावटी घी का प्रयोग किया जा रहा है। घी के पैकेट में इस बात का उल्लेेख रहता है कि यह घी खाने योग्य नही है।
दूध घी में यूरिया व कलर किडनी को खराब कर सकता है कोलेस्ट्राल बढता है और धमनियो में ब्लॉकेल भी हो सकता है। इससे हार्ट अटैक और पक्षाघात का भी खतरा होता है। वही मिलावटी रंग में कई प्रकार के तत्व होते है। जिनसे कैंसर होने का खतरा रहता है।
ऐसे करे मिलावट की जांच
खोवा  : खोवा शुद्व है तो वह मुंह में रखते ही घुल जाएगा। खाने पर यदि वह खट्टा लगता है तो अशुद्व है। इसे गर्म करके सामान्य एसिड मिलांए यदि एसिड का रंग नीला होने लगे तो समझे खोवा मिलावटी है।
मिठाई : मिठाई के एक भाग को गर्म पानी में हल्का गर्म करे। गर्म करने के बाद उसमे एक बूंद आयोडीन सॉल्यूशन डालें। अगर मिठाई का रंग नीला होता है तो समझ जाएं कि यह मिठाई मिलावटी है।
वर्क : मिठाई पर चिपके वर्क को हाथ में ले और उसे रगडे यदि वर्क अचानक गायब हो जाती है तो वर्क शुद्व है और वर्क हाथ में ही रहती है तो वह एल्यूमिनियम व अन्य मेटल से युक्त है।
शहद : शहद की एक बूंद पानी में डाले। यदि नीचे बैठ जाए तो शहद शुद्व है। कॉटन के कपड़े की बत्ती बनाकर शहद में डालकर जलाएं। बत्ती ठीक से ना जले तो मिलावट है । शुद्व शहद आसानी से जल जाती है ।
ये होता है नुकसान
द्य दूषित मिठाई खाने के बाद पेट में मरोड, उल्टी दस्त की शिकायत।
द्य लगातार दस्त लगने पर डिहाईड्रेशन से किडनी क्षतिग्रस्त होने का खतरा।
द्य दूषित सामग्री खाने से ज्वाइंडिस, टायफायड का खतरा, लिवर को नुकसान।
द्य कोलेस्ट्राल अचानक बढना ब्लड प्रेशर, हार्ट ब्लॉकेज का खतरा।
द्य कलर सहित अन्य तरह की मिलावट से कैंसर त्वचा को नुकसान
Exit mobile version