मातृशक्ति का आशीर्वाद दर्शाता है विजयराघवगढ़ ने मुझे हमेशा अपना बेटा अपना भाई समझा: संजय पाठक
कटनी। विजयराघवगढ़ से पांचवीं बार शानदार जीत हासिल करने वाले संजय सत्येंद्र पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया है। श्री पाठक ने कहा कि यह विजय विजयराघवगढ़ विधानसभा के सभी मतदाताओं विशेषकर मातृशक्ति के आशीर्वाद को दर्शाती है जिन्होंने मुझे हमेशा अपना बेटा अपना भाई ही समझा है ये आशीर्वाद भाजपा के हमारे राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं आर्थिक सशक्तिकरण पर जनता का मत है।
जीत का प्रमाणपत्र लेते संजय पाठक
श्री पाठक ने प्रत्यक्ष परोक्ष रूप से आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों का भी आभार व्यक्त किया है। श्री पाठक ने भाजपाजनों सभी वरिष्ठों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर धन्यवाद देते हुए उनका भी आभार व्यक्त किया। श्री पाठक ने कहा कि पूरे चुनाव में जो स्नेह उन्हें प्राप्त हुआ उसके लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होनें जनापेक्षाओं पर खरे उतरने का संकल्प लेते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र के जन जन का अभिनंदन,वंदन किया।