
जबलपुर, कटनी। दो दिन पूर्व कटनी में आयोजित एक सामुहिक विवाह में महेंन्द्रगढ़ से एक परिवार लड़का पक्ष की तरह से शामिल होने के लिये आया हुआ था विवाह संपन्न होने के बाद परजिनों के साथ आया 26 वर्षीय युवक हस्यमय तरीके से गायब हो गया तो परिजनों की धड़कने बढ़ गई । पीड़ित पक्ष द्वारा तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं लगा तो उनके द्वारा पहले कटनी सिविल पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई उसके बाद युवक का पता लगाने के लिये पीड़ित पक्ष आज भटकता हुआ जबलपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंचा जहां पर उनके द्वारा इस पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया गया।
आरपीएफ ने पीड़ित पक्ष की पूरीे व्यथा सुनने के उपरांत गायब युवक की अपने स्तर से पतासाजी करना शुरू कर दी है। इस संबंध में आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार महेंन्द्रगढ़ जिला कोरिया निवासी 26 वर्षीय अविनास पिता शरद शर्मा के रिस्तेदारों में एक लड़के की शादी कटनी में आयोजित सामुहिक शादी समारोह में आया हुआ था कटनी में जैंसे उक्त शादी समारोह संपन्न हुआ तो अविनास शर्मा ने अपनी मां से कहा कि मां अब तो शादी संपन्न हो गई चलो अब घर लौट चलते है जिससे उसकी मां ने कहा कि अभी सभी रिस्तेदार है उनसे मिल लेने के बाद शांम तक हंम सभी महेंन्द्रगढ़ के लिये चल देंगे।
मां ने अपने लड़के से यह कहा और वह वहीं पर कुछ काम में लग गई इसी दौरान उक्त युवक शादी समारोह स्थल से बाहर निकला और गायब हो गया। जब वह काफी देर के बाद भी आयोजन स्थल नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों द्वारा तलाश की गई किन्तु जब रिस्तेदारों एवं उसके साथियों से पूछताछ करने के बाद भी उसका कहीं भी कोई सुराग नहीं लगा तो पीड़ित पक्ष द्वारा आयोजन स्थल के संबंधित थाना क्ष्ेात्र पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को इस घटना की जानकारी से अवगत कराते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई। कटनी में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आज सुबह पीड़ित पक्ष गायब युवक की तलाश करते हुये जबलपुर आरपीएफ पोस्ट पहुंंचा जहां पर उनके द्वारा पुनः इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत की गई। आरपीएफ द्वारा पीड़ित पक्ष की शिकायत पर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।








