जबलपुर। संजीवनी नगर क्षेत्र में दो युवतियों को महिला एवं बाल विकास विभाग में नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों से लाखों रुपए हड़पने वाली महिला पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
परियोजना अधिकारी शहर क्रमांक 5 धनी की कुटिया के पास कार्यालय के नाम से लेटरहेड जारी किया गया। इसमें रितु चौबे के नाम से पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इस पत्र को लेकर रितु 19 दिसंबर 2016 से अगले दो महीने तक लगातार आगंनबाडी केन्द्र क्रमांक 4 में सेवाएं देती रहीं। संदेह होने पर इस संबंध में परियोजना अधिकारी शहरी जोन क्रमांक 5 से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि उनके कार्यालय से ऐसा कोई आदेश ही निकला। इसके बाद रितु को पता चला कि नियुक्ति आदेश एवं हस्ताक्षर फर्जी हैं।
दूसरा मामला –
जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास के लेटर पेड पर जिला कार्यक्रम अधिकारी जबलपुर के फर्जी हस्ताक्षर से मानेगांव निवासी सुप्रीत कौर को विकास खंड ईसीसीई पर्यवेक्षक के पद के लिए नियुक्ति आदेश जारी किया गया। 19 जनवरी 2017 को सुप्रीत कौर उस फर्जी आदेश के साथ परियोजना कार्यालय कुंडम पहुंची तो पता चला कि पूरा आदेश फर्जी है।
धनवंतरि नगर में रहने वाली महिला ने हड़पे रुपए –
इसके बाद सुप्रीत कौर के कथन लिए गए। जिसने बताया कि धनवंतरि नगर निवासी सारिका वर्मा ने स्वयं को जिला महू में परियोजना अधिकारी होना बताया। उसे सरकारी नौकरी लगाने का लालच दिया और उससे तीन लाख रुपए लेकर नियुक्ति पत्र दिया। सारिका के परिजन धनवंतरि नगर में रहते हैं। जब वहां जाकर पूछताछ की गई तो परिजन ने बताया कि सारिका का विवाह पांच साल पहले इंदौर में कर दिया है। जो मायके आती रहती है। इसी तरह रितु चौबे से भी लाखों रुपए लेकर नियुक्ति पत्र दिया था।

फोन पर अश्लील बातें करने वाले पर मामला दर्ज –
सिविल लाइन क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 दिनों से उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति फोन कर परेशान कर रहा है। आरोपित उसकी सहेली को भी फोन करके परेशान कर रहा है। पुलिस ने मामला कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
घर का ताला तोड़कर जेवर-नकदी चुरा ले गए –
तिलवारा क्षेत्र में रमनगरा तिलवारा निवासी किशनलाल बर्मन के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर और नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।
युवक ने लगाई फांसी –
गोहलपुर क्षेत्र में त्रिमूर्ति नगर निवासी सनातन तिवारी ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है।

-
रिटायरमेंट के बाद 23.93 लाख की वसूली का आदेश रद्द, फिर भी पालन नहीं: राज्य सरकार के खिलाफ हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर -
जबलपुर: सेंट अलायसियस स्कूल के शिक्षक पर 17 वर्षीय छात्रा से अश्लील हरकत और धर्मांतरण के दबाव का आरोप; भेजा गया जेल -
भोपाल के आदमपुर में ₹128 करोड़ से बनेगा ‘वेस्ट-टू-CBG’ प्लांट: 400 टन गीले कचरे से रोज बनेगी 18 टन बायोगैस -
जबलपुर में ‘स्वामित्व योजना’ का रास्ता साफ: ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी मुफ्त पक्की रजिस्ट्री, तहसीलदार बने उपपंजीयक -
‘दो कमरों की यूनिवर्सिटी’: जबलपुर के गढ़ा शासकीय कॉलेज में एक ही कमरे में बैठ रहे BA, BSc और BCom के छात्र -
सांदीपनि स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों को मिलेगा मनपसंद स्कूल चुनने का मौका: 25 सितंबर तक होगी काउंसलिंग, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश -
MP Hospital Fire Case: जबलपुर न्यू लाइफ अस्पताल अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, MP सरकार से मांगी अवैध अस्पतालों पर एक्शन रिपोर्ट -
जबलपुर में रेलवे का बड़ा एक्शन: 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार में छापा; बिरयानी-सब्जी के सैंपल जब्त, 60 हजार का जुर्माना -
जबलपुर के सागर गेरे में खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा: बासी चावल से बन रही थी बिरयानी, मिला प्रतिबंधित ‘एनालाग चीज’ -
MP हाईकोर्ट का कड़ा फैसला: कलेक्टर ने नहीं चलाया दिमाग, 2 भाइयों पर लगी NSA निरस्त; ‘पुराने केस रासुका का आधार नहीं’ -
जबलपुर में साइबर ठगों का आतंक: LIC के रिटायर्ड कर्मचारी, इंजीनियर और शिक्षक से 5.25 लाख की ठगी; 3 मामलों में FIR दर्ज -
RDU कर्मचारियों को हाई कोर्ट से बड़ी राहत: प्रोबेशन में 70-80-90% वेतन काटने का नियम रद्द, 6% ब्याज के साथ मिलेगा बकाया एरियर -
जैन साध्वी बनने की इच्छा रखने वाली 20 वर्षीय युवती को MP हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत: ‘बालिग नागरिक को धर्म और जीवन के फैसले चुनने की पूरी आजादी’ -
एमपी स्टेट बार काउंसिल चुनाव: एलिमिनेशन राउंड के 22वें दिन 2 और प्रत्याशी बाहर, 7 का निर्वाचन तय; अब 28 में मुकाबला -
जबलपुर: टहलने निकलीं कटनी के स्कूल की रिटायर्ड शिक्षिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, बंधक बनाए जाने की आशंका से हड़कंप -
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में जबलपुर ने लहराया परचम: देश में मिला तीसरा स्थान, AQI पहुंचा 77 -
जबलपुर: निजी स्कूल के सीनियर छात्रों की दबंगई, जूनियरों को पहाड़ी पर ले जाकर बेल्ट से पीटा -
जबलपुर को रक्षा क्षेत्र में बड़ी सौगात: 450 करोड़ से बनेगा T-72 टैंकों का स्वदेशी ओवरहालिंग प्लांट, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रखी आधारशिला -
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अफसरों की मेहरबानी: बिना अनुबंध ₹10 हजार में बांटी बेशकीमती कैंटीन, संदेह के घेरे में आए अधिकारी -
5 हजार का इनामी बदमाश तरुण पटेल सूरत से गिरफ्तार: कभी भिखारी तो कभी रूप बदलकर महीनों से पुलिस को दे रहा था गच्चा