Site icon Yashbharat.com

महिला चिकित्सा शिक्षकों को मिलेगा 730 दिन का संतान पालन अवकाश

medicalcollege leave

medicalcollege leave

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की महिला शिक्षकों को 730 दिन का संतान पालन अवकाश मिलेगा। संपूर्ण सेवाकाल के दौरान दो ज्येष्ठ संतानों की देखभाल के लिए यह अवकाश दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने यह व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

एक वर्ष में अधिकतम तीन बार अवकाश होगा स्वीकृत, संतान की आयु 18 साल से कम होना जरूरी

उन्होंने बताया एक कैलेंडर वर्ष में अधिकतम तीन बार अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। इसमें संतान की आयु 18 साल से कम होना जरूरी है। 40 फीसद नि:शक्तता वाली 22 साल तक की संतान के लिए भी यह अवकाश दिया जाएगा। चिकित्सा शिक्षक संघ भी लंबे समय से यह मांग उठा रहा था।

मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षक संघ ने की इस निर्णय की सराहना

चिकित्सा शिक्षकों को छोड़कर विभाग में सभी महिलाओं को यह अवकाश मिल रहा था। अन्य विभागों में भी यह योजना लागू है। मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षक संघ के सचिव डॉ. राकेश मालवीय ने इस निर्णय की सराहना की है। प्रदेश के 13 सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों में करीब 900 महिला चिकित्सा शिक्षक हैं।

बाजपेयी बने वाजपेयी विवि के कुलपति

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो. अरुण दिवाकर नाथ बाजपेयी को बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूईया उइके ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रो.बाजपेयी इससे पूर्व रीवा के अवधेश प्रताप ¨सह विश्वविद्यालय, शिमला विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं।

Exit mobile version