जबलपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को आयोजित होने वाली नर्मदा पंचक्रोशी परिक्रमा के दौरान सुबह 8.30 बजे माताओं की गोद भरवाई का कार्यक्रम किन्नर संतों द्वारा किया जाएगा। इसमें उन माताओं की गोद भराई की जाएगी, जिनकी गोद शादी के बाद से अभी तक नहीं भर पाई है। नर्मदा पंचक्रोशी परिक्रमा की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजन 13 नवंबर को शाम 4 बजे से जमुना सभागृह गोलबाजार में किया जाएगा।
महाकुंभ में किन्नर संत करेंगे गोद भराई की रस्म

