मशरूम खाने के हैं शाैकीन ताे घर पर बनाएं Stuffed Baked Mushrooms

44c02e16009030c79286e0b8a538ce91

मशरुम की सब्जी बेहद स्वादिष्ट बनती है। अाप इसे कई तरीकाें से बना सकते हैं। सिंपल टमाटर प्याज का तड़का लगाकर या मशरूम की फिलिंग करके। अाज हम अापकाे Stuffed Baked Mushrooms की रेस्पी बताने जा रहे हैं, जाे बनाने में अासान और खाने में भी बेहद टेस्टी हाेगी।

ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः-

सामग्री
तेल – 1 बड़ा चम्मच
लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
प्याज – 65 ग्राम
शिमला मिर्च – 110 ग्राम
मशरूम का स्टेम – 30 ग्राम
नमक – 1 चम्मच
इतालवी मसाला – 1 चम्मच
काली मिर्च – 1 चम्मच
मोज़रैला चीज़
मशरूम – 16 पीस
इतालवी मसाला – गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 बड़ा चम्मच लहसुन डालकर 2-3 मिनट या सुनहरा भूरा हाेने तक भूनें।
2. फिर 65 ग्राम प्याज डालकर भूनें।
3. अब 110 ग्राम काली मिर्च, 30 ग्राम मशरूम का स्टेम डालकर अच्छी तरह से हिलाएं। इसे मिश्रण काे 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
5. इसके बाद 1 छाेटा चम्मच नमक, 1 छाेटा चम्मच इतालवी मसाला, 1 छाेटा चम्मच काली मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
6. इस मिश्रण को एक बाउल में डाल लें।
7. अब थाेड़ा सा मिश्रण लेकर मशरूम के सभी 16 पीसाें में समान मात्रा में भर दें।
8. प्रत्येक मशरूम पर मोज़रैला चीज़ रखकर उन्हें ट्रे में रख दें।
9. फिर सभी पर थाेड़ा सा इतालवी मसाला छिड़कें।
10. अाेवन काे 350°F/180°C पर प्रीहीट करें और 7 से 10 मिनट के लिए मशरूम काे इसमें बेक करें या जब तक चीज़ पिघल नहीं जाता।
11. अापके Stuffed Baked Mushrooms तैयार हैं। इसे सर्व करें।

Leave a Reply