इंदौर। दुष्कर्म और हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार 65 वर्षीय तांत्रिक से डीआईजी, एसपी, डीएसपी, एआरटीओ सहित कई अफसर मनचाही पोस्टिंग के लिए तंत्र क्रिया करवाते थे। बड़े कारोबारी तांत्रिक को फाइव स्टार होटलों जैसी सुविधा मुहैया करवाते थे।
उसके एक इशारे पर करोड़ों के बंगले, गाड़ियां और कैश सौंप देते थे। उसकी गिरफ्तारी की खबर मिलते ही कई महिलाएं थाने पहुंचीं। पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कर लिया। एक अन्य महिला की शिकायत की जांच की जा रही है।
लसूड़िया पुलिस ने शनिवार रात महालक्ष्मी नगर (एमआर-4) निवासी तांत्रिक पं. करनेलसिंह उर्फ त्रिलोकीनाथ उर्फ आदेश बापू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ चंद्रलोक कॉलोनी निवासी एक कारोबारी की पत्नी की शिकायत पर कार (एमपी 09 सीटी 2826) की हेराफेरी का प्रकरण दर्ज था। सूचना मिली थी कि त्रिलोकीनाथ भक्त बंटी के साथ उसकी कार से उज्जैन भाग रहा है। पुलिस के मुताबिक त्रिलोकीनाथ मूलतः रामवास जिला अलवर (राजस्थान) का रहने वाला है। कुछ वर्षों से उसने खजराना रोड स्थित एक मंदिर में आना-जाना शुरू किया। उसने पारे का शिवलिंग बनाकर लोगों को देना शुरू किया और संभ्रांत लोगों को जोड़ लिया।
एक भक्त उसे जेल रोड स्थित नॉवेल्टी मार्केट ले गया और पूजा-पाठ व घरेलू-पारिवारिक समस्याओं के निदान करने का दावा करने लगा। बाबा से साकेत नगर, चंद्रलोक कॉलोनी के कुछ कारोबारी मिले। एक ने महालक्ष्मी नगर स्थित बंगला आश्रम के लिए दान कर दिया। इस बंगले में भाजपा नेता, विधायक, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, भूमाफिया, तस्करों का आना शुरू हुआ। त्रिलोकीनाथ वायदा कारोबार, सट्टे और कारोबार में उतार चढ़ाव के बारे में जानकारी देकर रातोरात करोड़पति बनाने का दावा कर उनसे गुप्त पूजा, तंत्र क्रिया करवाता था। एक डीआईजी, एसपी और एआरटीओ का भी त्रिलोकीनाथ के आश्रम में आना-जाना था। कई पुलिस अफसर उसे इतना मानते थे कि उन्होंने निजी गाड़ियों पर बाबा का नाम ‘आदेश’ लिखवा रखा है।
बोरों में निकली हड्डी, खोपड़ी और तंत्र सामग्री –
करीब एक वर्ष पूर्व त्रिलोकीनाथ से जुड़े लोगों को पता चला कि वह महिलाओं को प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला देता था। बेहोशी की हालत में उनका शोषण करता है। इसके बाद लोग दूर होने लगे। एक कारोबारी ने बंगला खाली करवाया तो 10 बोरे पूजन सामग्री, मानव हड्डियां, खोपड़ियां, राख और कई लोगों की फोटो निकली। त्रिलोकीनाथ ने कई लोगों को तंत्र क्रिया से विक्षिप्त और बर्बाद करने की भी धमकी दी।
तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, बेटे ने बनाया वीडियो –
पुलिस ने शनिवार देर रात त्रिलोकीनाथ व उसके बेटे दीपकसिंह उर्फ छुटकीनाथ के खिलाफ वृंदावन कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय महिला की शिकायत पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का प्रकरण दर्ज किया है। महिला ने पुलिस से कहा कि शारीरिक पीड़ा लेकर आश्रम गई थी। तांत्रिक ने मंत्रों से उसका इलाज किया। इस कारण उस पर आस्था बढ़ने लगी। एक बार तांत्रिक ने दवाइयां खिलाईं और उसे बेहोश कर दिया। उसने दुष्कर्म किया और बेटे छुटकीनाथ ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने, पति व बेटे को बताने की धमकी देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। पुलिस के मुताबिक तांत्रिक से मोबाइल जब्त कर लिया गया है।
-
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास -
कंचन खदान में मिली लापता युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी -
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
शर्मा कैमिस्ट के संचालक पंकज शर्मा के भ्राताश्री विवेक शर्मा(डब्बू भैया)का देहावसान -
किराना व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी गठित,अतुल सचदेवा अध्यक्ष, मयंक कस्तवार सचिव और संजय बरसैंया बने कोषाध्यक्ष -
हनुमान मंदिर में गणेश प्रतिमा को पानी में फेंकने का आरोप,मंदिर की सामग्री क्षतिग्रस्त किए जाने पर विहिप-बजरंग दल ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग -
युवा बनें अवसरों के निर्माता, स्वावलंबन की राह पर बढ़ाएं कदम,दिल्ली पब्लिक स्कूल में उद्यमिता सम्मेलन, 300 विद्यार्थियों ने लिया सहभागिता -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
राजस्व-जलकर समीक्षा बैठक से गैरहाजिर 22 कर्मियों को नोटिस जारी,बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर दो दिवस में मांगा स्पष्टीकरण, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई -
कल कटनी पहुंचेगी सेवा संकल्प यात्रा की रूट नंबर-15 की बाइक टोली बडेरा से स्लिमनाबाद तक होगा आत्मीय स्वागत, स्वच्छता, वृक्षारोपण, लाभार्थी संवाद और नशामुक्ति युवा संकल्प कार्यक्रम -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए -
गणेश प्रतिमा विसर्जन पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर निगमायुक्त ने जारी किया आदेश,जुलूस मार्ग से लेकर कृत्रिम विसर्जन कुंडों तक रहेंगी समुचित व्यवस्थाएं,चलित कुंड, स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल एवं सुरक्षा पर निगमायुक्त का विशेष फोकस -
सार्वजनिक मार्ग घेरकर दुकानदारी करने वालों पर निगम की एक और बड़ी कार्यवाही,95 अतिक्रमणकारियों को भेजा वैधानिक कार्रवाई का नोटिस,सुगम आवागमन और सफाई व्यवस्था में बाधा डालने वालों पर सख्ती निरंतर जारी -
3000 नशीली नाइट्राजेपाम गोलियों के साथ दो गिरफ्तार, एक फरार माधवनगर पुलिस ने 13,500 रुपये की नशीली दवाएं और बाइक की जब्त -
स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, 16 युवक-युवतियां मिले नेचरल हाई और आवां स्पा सेंटर में कार्रवाई, अनैतिक सामग्री, टैबलेट व शराब की बोतलें बरामद -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन
