भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में महेश्वर के बाद शहडोल में भी असंतोष के स्वर सुनाई दे रहे हैं। महेश्वर में मंडलम् और सेक्टर को लेकर असंतोष था तो अब शहडोल में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति पर नेताओं के बीच यह स्थिति बन रही है। शहडोल में तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से भेजे गए प्रदेश के सह प्रभारी हर्षवर्द्धन सपकाल से वन-टू-वन चर्चा में लोगों ने शिकायतें भी की हैं।
विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस में असंतोष के स्वर तेज होने लगे हैं। हालांकि इसके लिए कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता में समन्वय समिति बनाकर ऐसे नाराज नेताओं को मनाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में सिंह ने काम शुरू कर दिया है। वे दिग्गज और छोटे नेताओं से मुलाकात करके समन्वय बैठाने के प्रयास कर रहे हैं।
सोमवार को दिग्विजय सिंह ने दिल्ली में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की थी, जिसमें उनके साथ अरुण यादव की प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री रहे अशोक सिंह भी थे। जबकि अशोक सिंह और सिंधिया के बीच इतनी नजदीकी कभी दिखाई नहीं दी। सूत्र बताते हैं कि ग्वालियर क्षेत्र के सिंधिया से नाराज रहने वाले कुछ नेताओं की भी दिग्गज नेताओं ने बैठक कराई है।
वहीं, शहडोल जिला अध्यक्ष के रूप में सुभाष गुप्ता की नियुक्ति से वहां के स्थानीय नेताओं में नाराजगी है। नीरज द्विवेदी को हटाकर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
सुभाष गुप्ता को अगस्त 2017 में निष्कासित किया गया था और उनके खिलाफ शहडोल नगर पालिका परिषद की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली वसुधा तिवारी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का आरोप था। सूत्र बताते हैं कि सुभाष गुप्ता का निष्कासन समाप्त नहीं हुआ था और उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया। इससे स्थानीय नेताओं की नाराजगी बढ़ गई, जो उन्होंने सपकाल के सामने व्यक्त की।
हाईकमान से मिलने की कोशिशें जारी
उधर, महेश्वर में मंडलम् और सेक्टर के पदाधिकारियों के बदले जाने का मामला अभी शांत नहीं हुआ है। महेश्वर के निष्कासित नेता तो पार्टी ने बहाल कर दिए हैं लेकिन असंतोष अभी भी बरकरार है। मंडलम् और सेक्टर में बदले गए पदाधिकारियों को लेकर नेताओं की हाईकमान से मिलने की कोशिशें जारी हैं।
वन-टू-वन चर्चा की
जिला कांग्रेस कमेटियों में वन-टू-वन चर्चा कर रहे हैं। शहडोल में भी नेताओं से मुलाकात की है। चर्चा के बारे में सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं कर सकते।
-
मुख्यमंत्री के बरही प्रवास के पूर्व विधायक और कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा -
चैत्र नवरात्र पर्व के दौरान मैहर स्टेशन में 5 मिनट का ठहराव लेकर चलेंगी 15 जोड़ी यात्री ट्रेनें, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने रेलवे का निर्णय -
रिठी के बूढा ललितपुर पहाड़ी मे उन्हत्तर नामक पारधी की मिली रक्तरंजिश लाश पुलिस जांच मे जुटी -
अधिवक्ता रमाकांत निगम की बहन जयश्री शर्मा का निधन, नम आंखों ने दी जयश्री दीदी को अंतिम बिदाई -
अमृत 1.0 और 2.0 योजना के प्रगतिरत कार्यों की निगमायुक्त ने समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश,श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर नवरात्रि के पूर्व करें रेस्टोरेशन का कार्य -
राजस्व वसूली में लापरवाही पर निगमायुक्त का सख्त एक्शन,पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर 14 कर्मचारियों को चेतावनी पत्र, एक को कारण बताओ नोटिस -
विजयराघवगढ़ विस के बरही में ‘कृषि महोत्सव’ की भव्य तैयारी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का होगा ऐतिहासिक स्वागत -
इजरायल, अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच शुरू हुई गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, शहर में भी शुरू हो गई गैस की किल्लत, मनमाने दामों पर उपलब्ध होने लगी गैस -
सिंधियत जी शाम 2.0 का आयोजन 22 को इंटरनेशनल सिंगर लवी भगत देंगे प्रस्तुति -
सुदर्शना महिला सम्मान एवं सुदर्शना प्रतिभा सम्मान होली मिलन समारोह संपन्न ग्रुप मेंबर्स ने किया फेंसी कलरफुल ड्रेस कॉम्पीटिशन -
गुलवारा बाईपास पर भीषण सड़क हादसा,समय पर रेस्क्यू से बची युवक की जान -
33 केवी विधुत लाइन से तार लगाकर खेत मे बिछाया जाल करेंट लगने से तीन चीतलो की मौत -
फायर सेफ्टी एवं अवैध कालोनियों के प्रकरणों पर निगमायुक्त का सख्त रुख,समीक्षा बैठक मे दिए कड़े निर्देश, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर करें कार्रवाई -
गौसेवक को जान से मारने की धमकी, पुलिस अधीक्षक से की शिकायत,जांच शुरू -
वंशरूप वार्ड में विकास को मिली नई रफ्तार, खेरमाई मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल व शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्नविकास कार्य से क्षेत्र में खुशी की लहर, नागरिको व मातृशक्तियां ने जताया आभार -
सात दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ, युवराज स्वामी भी शामिल हुए -
बरही में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आईजी ने कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड़ का किया बारीकी से निरीक्षण* -
कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित छात्राओं को साइबर सुरक्षा व डिजिटल चुनौती से निपटने दिए टिप्स -
स्लीमनाबाद पुलिस ने सूने घर में चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर करीबन 09 लाख रुपये का मशरुका किया बरामद -
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की 34 वर्षीय पुत्री सुरभि खंडेलवाल का हृदय गति रुकने से दुखद निधन
