मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के तहसीलदार आक्रोशित, बोले हमलावर नहीं पकड़ा गया तो कर देंगे काम बन्द

सतना । सतना जिले के उचेहरा व प्रदेश के अनूपपुर में नायब तहसीलदारों के ऊपर विगत दिनों जानलेवा हमला किया गया, लेकिन आरोपी अभी तक नहीं पकड़े गए जिसे लेकर राजस्व अधिकारियों में गहरा आक्रोश है।

आक्रोशित राजस्व अधिकारी व कनिष्क प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष व रघुराज नगर तहसीलदार बीके मिश्रा के नेतृत्व में कलेक्टर को इस मामले में पुनः ज्ञापन सौपा है। तहसीलदारों प्रशासन को चेताया है कि उचेहरा के नायब तहसीलदार शैलेन्द्र बिहारी शर्मा व अनूपपुर के नायब तहसीलदार पंकज नयन तिवारी पर शासकीय कार्य करते वक्त जानलेवा हमला किया गया पर आज तक आरोपी छुट्टा घूम रहे हैं, यदि उनकी गिरफ्तारी 27 दिसंबर तक नहीं की गई तो 28 दिसंबर से चुनाव कार्यो के छोड़ सभी शासकीय कार्य बंद कर दिए जाएंगे। यह विरोध प्रदेश भर में होगा।

इस अवसर पर तहसीलदार मानवेन्द्र सिंह, रमेश कोल, डॉ शैलेन्द्र शर्मा, आशुतोष मिश्रा, ऋषि नारायण सिंह सहित तहसीलदार व नायब तहसीलदार शामिल रहे।

 

Back to top button