Site icon Yashbharat.com

मध्य प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों में ऑनलाइन, बाकी में ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं

leptop

leptop

भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यूजीसी के नवीन निर्देशों के अनुसार अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। तकनीकी शिक्षा महाविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित होंगी। अन्य सभी महाविद्यालयों में ऑफलाइन परीक्षाएं करवाने के संबंध में दो दिन में प्रक्रिया निर्धारित कर संबंधित विभाग प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री बुधवार को मंत्रालय में यूजीसी के नवीन निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में प्रदेश में विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संबंध में बैठक ले रहे थे। बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद थीं।

30 सितंबर तक ली जानी हैं अंतिम वर्ष की परीक्षाएं

बैठक में प्रमुख सचिव अनुपम राजन ने बताया कि यूजीसी के नवीन निर्देशों के अनुसार अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 30 सितंबर तक ली जानी हैं। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष में आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाना है। अंतिम वर्ष/सेमिस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन/ऑफलाइन या मिश्रित तरीके से की जा सकती हैं। तकनीकी शिक्षा मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने बताया कि तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों में ऑनलाइन आधार पर परीक्षाएं की जाएंगी। पहले भी आरजीपीवी विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा चुकी हैं। आरजीपीवी के कुलपति ने बताया कि तकनीकी शिक्षा अंतिम वर्ष में चार प्रश्न पत्र होने हैं। विश्वविद्यालय के अंतर्गत अंतिम वर्ष में परीक्षा देने वाले लगभग 35 हजार विद्यार्थी है।

Exit mobile version