मध्यप्रदेश

मध्याह्न भोजन में अनियमितता बरतने पर 9 शिक्षक निलंबित

दतिया। जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने के शासन द्वारा स्कूलों में ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान भी मध्या- भोजन संचालित करने के लिए निर्देशित किया गया था।

स्कूलों में मध्या- भोजन की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत की टीम द्वारा निरीक्षण किया था। जिसमें कई स्कूलों में शिक्षक नदारद मिले तो कहीं मध्या- भोजन नहीं मिला। शिक्षकों की इस लापरवाही पर नाराजगी जाहिर कर जिला पंचायत सीईओ संदीप माकिन ने 9 शिक्षकों को तत्काल प्रबाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किए गए शिक्षकों में विकासखंड से अरविंद सक्सेना प्रा.वि. रायपुरसानी, देवेन्द्र पाल मा.वि. रावबुजुर्ग, शशी भगत प्रा.वि. रावबुजुर्ग, हरीराम कुशवाहा प्रा.वि. रावखुर्द, भांडेर विकासखंड से रघुवीर प्रसाद दिनकर प्रा.वि. र्टिर्रा, जगदीश प्रसाद शर्मा प्रा.वि. शसारी, मोहन सिंह जाटव प्रा.वि. पथरिया ततारपुर, सेवढ़ा विकासखंड से सीताराम जाटव प्रा.वि. इबडौरा, हरीराम गौड़ प्रा.वि. लक्ष्मणपुरा आदि शामिल है।

जिला पंचायत सीईओ ने कड़ा रूख अपनाते हुए कहा कि मध्या- भोजन में दोषी समूहों एलं शिक्षकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जिला परियोजना समन्वयक अशोक त्रिपाठी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में भ्रमण करने वाले सभी जनशिक्षकों की मॉनिटरिंग करें और जिन जनशिक्षकों के क्षेत्र में अनियमितता मिलती है तो उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी जाए और जो शिक्षक फर्जी उपस्थिति दे रहे हैं उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

मध्या- भोजन में नियमित मॉनिटरिंग पर ध्यान न देने के कारण तीनों बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है और उन्हें निर्देशित किया गया है कि फर्जी उपस्थिति देने वाले शिक्षकों एवं उपस्थिति को प्रमाणित करने वाले जनशिक्षकों के विरुद्घ कार्रवाही करे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply