मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार में चुनाव की प्रक्रिया शुरू

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार ऐसोसियेशन के चुनाव की तैयारियों जोर शोर की जा रही हैं। एसोसियेशन के मौजूदा अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी और सचिव शशांक शेखर ने बार के आगामी 2019-2021 सत्र के लिए निर्वाचन की घोषणा कर दी है। इसी के साथ चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया गया है। मतदाता सूची में स्थान पाने के लिए अधिवक्ता सदस्यों को अक्टूबर 2018 तक का बकाया सदस्यता शुल्क, विधि भवन में स्थित चेम्बरों का बकाया लाइसेंस शुल्क और ग्रंथालय द्वारा प्रदत्त पुस्तकें जमा करना होंगी। इसकी अंतिम तिथि 22 दिसम्बर 2018 निर्धारित की गई है। 5 जनवरी 2019 को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके संबंध में 11 जनवरी तक अपने दावे-आपत्तियां प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भी नियुक्ति कर दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए नामांकन, नामांकन-पत्रों की जांच, नाम वापसी की तिथियां घोषित कर अभ्यर्थियों की सूची और निर्चाचन की तिथि घोषित कर दी जाएगी। इन तिथियों में किसी भी प्रकार को कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Exit mobile version