Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन देते हुए कहा – गैर है लेकिन बैर नहीं …

mayawati sonia

भोपाल। बीएसपी प्रमुख मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीएसपी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतीयों से नराज थे लोग, इस वजह से नहीं चाहते हुए भी लोगों ने कांग्रेस को चुना है.

बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की मुखिया मायावती ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीएसपी ने कांग्रेस और बीजेपी, दोनों से मुकाबला किया है. मायावती ने कहा कि बीएसपी मध्यप्रदेश में कांग्रेस को समर्थन दे रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि लोग बीजेपी की नीतियों से नाराज थे, इस वजह से नहीं चाहते हुए भी लोगों ने कांग्रेस को चुना है.

बीएसपी प्रमुख मायावती ने कहा कि परिणाम यह दिखाते हैं कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सरीखे राज्यों में लोग पूरी तरह से बीजेपी के खिलाफ थे. बड़े विकल्प मौजूद नहीं होने की हालत में जनता ने कांग्रेस को चुना है.

मायावती ने कहा कि कई मुद्दों पर हमारे और कांग्रेस के विचार एक नहीं हैं लेकिन हम उन्हें समर्थन देंगे. अगर राजस्थान में जरूरत पड़ी तो बसपा वहां भी कांग्रेस को समर्थन देगी. साथ ही मायावती ने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने एससी-एसटी वर्ग का उद्धार नहीं किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस गैर है लेकिन बैर नहीं, कांग्रेस राज में दलितों का भला नहीं हुआ, इसलिए हमने बीएसपी बनाई.

Exit mobile version