Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश में अगले 2 दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार, शिवराज आज जाएंगे दिल्ली

Shivraj-sindhya-yashbharat

Shivraj-sindhya-yashbharat

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत शर्मा तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, सन्गठन महामंत्री सुहास भगत के साथ करीब एक घण्टे तक क्लोजडोर बैठक हुई। इसके बाद स्वयं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने ही बताया कि बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

माना जा रहा है कि आज शाम सीएम शिवराज दिल्ली जाएंगे जहां रात में उनकी बैठक राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ होगी। सम्भव है हरी झंडी मिलते ही तत्काल मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार के लिए राजभवन को भी तैयार रहने को कहा गया है। चूंकि राज्यपाल की सेहत अच्छी नहीं है ऐसे में कौन शपथ दिलाएगा इस पर मंथन हो रहा है। फिलहाल 22 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

Exit mobile version