Site icon Yashbharat.com

मध्यप्रदेश के DGP के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे सांसद विवेक तन्खा

vivektankha

भोपाल। डीजीपी की जजों पर टिप्पणी का मामला तूल पकड़ रहा है। जाने माने एडवोकेट और कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पलटवार करते हुए कहा है कि ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई होना चाहिए। तन्खा ने कहा कि वे सोमवार को खुद चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की खुली कोर्ट में इस केस को लेकर जाएंगे। श्री तन्खा ने ट्वीट कर ये बात कही

विवेक तन्खा का ट्वीट

देश के जजों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के बाद अब मध्यप्रदेश के डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला घिरते नजर आ रहे हैं।

सीनियर एडवोकेट और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि मैं इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की खुली कोर्ट में इस केस को लेकर जाउंगा और उनसे मांग करूंगा कि ओपन कोर्ट में ही इसकी सुनवाई हो और इस तरह से सवाल खड़े करने वाले पर कार्रवाई भी हो।

क्या बोले थे डीजीपी
शुक्रवार को भोपाल में ‘एससी-एसटी वर्ग के प्रति संवेदनशीलता’ विषय पर पुलिस विभाग का एक सेमिनार आयोजित किया गया था। इसमें डीजीपी शुक्ला ने अपने वक्तव्य में कहा था कि आज-कल जज साहब अपने हिसाब से ही कानून की व्याख्या करने लगे हैं। हमने पढ़ा है कानून अंधा होता है, और जज साहब को बिना किसी भेदभाव के काम करना चाहिए, लेकिन अब ऐसा हो नहीं रहा। डीजीपी ने कहा कि यह बहुत परेशानी की बात है कि जज के अब खुद के पक्ष और विचारधारा हैं, जो फैसलों में बहुत ज्यादा नजर आने लगे हैं। यह चिंताजनक समय है।

-DGP ने यह भी कहा था कि अब यह माना जाने लगा है कि हर पुलिस अधिकारी कानून का पालन नहीं करना चाहता। अभी सुप्रीम कोर्ट ने मॉब लिंचिंग पर निर्णय दिया है, उसमें भी उन्होंने माना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है, तो पुलिस के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। मेरा मानना है कि समाज में जो तनाव है उस पर पुलिस को विधिक प्रावधानों के तहत नियंत्रण करना है। यह भी ध्यान रखना है कि समाज में व्यवस्था बनी रहे।

Exit mobile version