मई से बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया Uttar Pradesh, Rajasthan, Madhya Pradesh के लिए Alert
Weather Update Today: मानसून की गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन देश में अभी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही है।
शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा, जो इस साल का सबसे अधिक है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली और इससे सटे इलाकों में अभी लू का प्रकोप जारी रहेगा।
25 मई के बाद मौसम बदल सकता है और प्री-मानसून एक्टिविटीज से तापमान में कमी आ सकती है। वहीं IMD ने अगले कुछ दिनों के लिए उत्तर प्रदेश और राजस्थान में अलर्ट जारी किया है।
IMD का अनुमान: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सोमवार तक गर्मी का प्रकोप देखा जा सकता है। वहीं मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भी भीषण गर्मी का अनुमान है। विभाग ने यह भी कहा कि तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार तक गर्मी की लहर जारी रहेगी।