मध्यप्रदेश

मंडीदीप थाना प्रभारी और बाड़ी नगर पंचायत के CMO कोरोना पॉजिटिव मंडला में कोरोना के 2 नए मामले

रायसेन, मण्डला आशीष शुक्ला

मंडला जिले में कोरोना के 2 और प्रकरण सामने आए हैं। जिनमें हनुमान जी वार्ड महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय महिला तथा ग्राम केहरपुर निवासी 17 वर्षीय युवक है।

इन प्रकरणों के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 25 हो गई है।
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा के मानकों का पालन करने और सावधानी बरतने की अपील की है।

रायसेन मंडीदीप अपडेट

मंडीदीप थाना प्रभारी और बाड़ी नगर पंचायत के CMO आये कोरोना पॉजिटिव।

जिले में आज कुल 12 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव।

बाड़ी के CMO दो दिन से इटारसी के एलकेजी कॉलोनी में कर रहे थे निबास।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इटारसी के कोविड सेंटर में किया गया भर्ती।

होशंगाबाद में दिया था CMO ने सेम्पल।
CMO के पॉजिटिव आने की बाड़ी नगर पंचायत में नही है कोई सूचना।

CMO से मिलने बालों की हिस्ट्री का पता लगाना हुआ बहुत ही मुश्किल।

बहीं मंडीदीप के थाना प्रभारी भी कोरोना ड्यूटी के दौरान हुए संक्रमित।

रायसेन जिला जेल में भी पहुँचा कोरोना।
एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट आई है पॉजिटिव।
जेल प्रशाशन में मचा हड़कंप।

जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 391 पर।
319 लोग हो चुके है कोरोना से ठीक।

बहीं 8 लोगों की हुई है कोरोना से मौत।
64 लोगों का इलाज जारी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम