Latest

भोपाल में 24 नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कम्प

भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर का रही है। यहां एक दिन में 24 नए कोरोना मरीज मिले है।

भोपाल में कोरोना संक्रमित 24 नए मरीज मिले है । दोपहर 12 बजे तक 14 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव और शाम 7 बजे प्राप्त रिपोर्ट में10 संक्रमित व्यक्तियों की सेम्पल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इस तरह आज कुल 24 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये है।

भोपाल में अभी तक 119 लोग इस संक्रमण के पाए गए है। जिनमें से दो संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम