Site icon Yashbharat.com

भोपाल में दिनदहाड़े महिला की हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

murder

भोपाल। राजधानी भोपाल में दिनदहाड़े महिला की हत्या कर दी गई। महिला पर चाकू से वार किए गए और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक भोपाल के दाना पानी रोड पर बबली ऊर्फ चांदनी नामक महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना किसने और किन कारणों से हुई, फिलहाल पुलिस इसका पता लगा रही है। शाहपुरा इलाके की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बबली का खून से लथपथ शव शाहपुरा की मुख्य सड़क पर मिला। पुलिस के मुताबिक धारदार हथियार से बबली पर वार किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला की शिनाख्त मौके से मिली उसकी स्कूटी गाड़ी से हुई। पुलिस ने गाड़ी नम्बर से महिला का नाम पता निकाला। हालांकि महिला अपनी सहेली की गाड़ी लेकर निकली थी। सहेली के जरिए ही बबली की शिनाख्त हुई। पुलिस ने बबली के बेटे कुणाल को मौके पर बुलाया और पूछताछ की।

खास बात ये है कि पुलिस को दिनदहाड़े हुई इस घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला। घटनास्थल का जायजा लेने और बबली के बारे में जानकारी लेने के बाद पुलिस को आशंका है कि पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि महिला का अपने पति से भी विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने हत्या के इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

Exit mobile version