Site icon Yashbharat.com

भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में लगी आग, कई बच्चों के फंसे होने की आशंका

fire in hospital 1636394873

सोमवार की रात करीब 9 बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल कैंपस के कमला नेहरू अस्पताल में आग लग गई। आग लगने की यह घटना बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर स्थित पीडियाट्रिक विभाग में हुई है। इस वार्ड में कई बच्चों के झुलसने और फंसे होने की आशंका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच कर बचाव अभियान चला रही हैं।


अफरा-तफरी का माहौल
इस घटना के कारण पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है और अपने-अपने बच्चों को खोजने के लिए परिजन परेशान हो रहे हैं। परिजनों को फिलहाल अस्पताल अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। धुआं ज्यादा होने के कारण प्रशासन को बचाव अभियान चलाने में दिक्कत आ रही है।

मंत्री विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे
घटनास्थल पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और डीआईजी इरशाद वली भी पहुंचे हुए हैं। पूरी घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख जताते हुए रिपोर्ट मांगी है और अस्पताल को बच्चों की सुरक्षा और उपचार करने को कहा है।

राजधानी के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग लगने की घटना दुखद है। इस वार्ड में बचाव कार्य तेजी से जारी है। प्रशासन की टीम और बचाव कर्मी मौके पर हैं। घटना पर मेरी लगातार नजर है।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2021

खबरों के अनुसार जिस चिल्ड्रन वार्ड में आग लगी है, उसे जल्द ही एक नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। हादसे के पीछे मुख्य वजह अबतक सामने नहीं आ पाई है। आशंका जताई जा रही है कि सिलेंडर या वेंटिलेटर में ब्लास्ट होने या फिर शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ।

सात अक्तूबर को भी लगी थी आग
हमीदिया अस्पताल के कैंपस में इससे पहले भी 7 अक्टूबर आग लगने की घटना सामने आई थी। यह घटना ठेकेदार के स्टोर रूम में हुई थी। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ था।

 

Exit mobile version