Site icon Yashbharat.com

भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ लक्ष्य भारद्वाज का निधन

IMG 20201220 WA0027

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी सूत्रों से खबर मिल रही है भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  डॉ.लक्ष्य भारद्वाज का निधन हो गया है। अभी उनके निधन का समाचार प्राप्त हुआ ।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्यप्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ लक्ष्य भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

श्री शर्मा ने ट्वीट के जरिए कहा कि वे डॉ भारद्वाज के असामयिक निधन से स्तब्ध हैं।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने भी डॉ भारद्वाज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एक बेहतरीन इंसान का युवावस्था में यूं चला जाना किसी बज्रपात से कम नहीं है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणाें में स्थान दें।

डॉ भारद्वाज का आज यहां निधन हो गया।

न्यूज़ अपडेट हो रही है…

Exit mobile version