Site icon Yashbharat.com

भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने को तैयार है कांग्रेसी :विनय सक्सेना

IMG 20181109 134404

जबलपुर। उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनय सक्सेना आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म जमा किया। उनके साथ पार्टी अध्यक्ष दिनेश यादव, रमेश चौधरी व पार्षद मुकेश राठौर भी मौजूद रहे। इस दौरान सक्सेना ने कहा कि पार्टी ने विचार मंथन करके मुझे प्रत्याशी बनाया है और भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वे समस्त कांग्रेसियों के साथ मिलकर पूरा करेगे। उनका कहना है की कुछ दावेदार टिकट न मिलने से नाराज तो थे, लेकिन वह क्षणिक नाराजगी थी, अब हम सभी मिलकर भाजपा को हराने के लिए कृत संकल्पित हैं।

Exit mobile version