Site icon Yashbharat.com

भाजपा की पूर्व विधायक पारुल साहू हो सकती हैं कांग्रेस में शामिल

Parul sahu मध्यप्रदेश की 27 सीटों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। उपचुनाव को लेकर नेताओं की बयानबाजी और दलबदल का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि उपचुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

सूत्रों के हवाले मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी की पूर्व विधायक पारुल साहू कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि पारुल साहू ने देर रात अपने समर्थकों के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ से मुलाकात की है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा के बड़े नेता उन्हें मनाने में जुटे हुए हैं।

खबरें यह भी है कि कांग्रेस पार्टी पारुल साहू को कांग्रेस सुरखी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि पारुल साहू ने 2013 विधानसभा चुनाव में गोविंद सिंह राजपूत को हराया था, लेकिन 2018 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।

Exit mobile version