Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: लॉक डाउन के बीच जबलपुर में मिले 236 नए कोरोना पॉजिटिव

images 8 1

जबलपुरआशीष शुक्ला। मध्य प्रदेश के जबलपुर में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। यहां आज रविवार 4 अप्रैल को 236 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। खास बात यह है कि यह पॉजिटिव उस दिन आये जब यहां लॉक डाउन चल रहा। आपको बता दें कि जबलपुर में शनिवार रात से सोमवार सुबह तक प्रति सप्ताह लॉक डाउन रहता है। कोरोना के दूसरे लहर में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज रविवार 4 अप्रैल को 155 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1917 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 236 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 155 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 233 हो गई है और रिकवरी रेट 91.05 प्रतिशत हो गया है ।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 236 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 025 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 273 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1519 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2091 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version