बड़ी खबर: पटना से लौटे कटनी सिविल लाइंस निवासी रेलवे TC कोरोना पॉजिटिव
कटनी। रेलवे स्टेशन में टी सी के पद पर कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाया गया है।
सीएमएचओ डॉ एस के निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 वर्षीय रेल कर्मचारी कुछ दिन पहले पटना में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने गये थे।
10 जुलाई को कटनी वापस आने के बाद रेल अधिकारियों ने उसे जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। उसका सेम्पल लेकर टू नॉट मशीन में जांच की गई, जिसमे वह पॉजिटिव निकला।
इसके बाद आईसीएमआर रेपिट किट से भी उसकी जांच की गई, उसमे भी वह संक्रमित पाया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोविड केयर सेंटर में भर्ती करते हुए सिविल लाइन स्थित उसके मकान को कन्टेनमेट जॉन बनाया गया है।

