katniLatest

कटनी में बड़ा एक्शन: एंबुलेंस की सफाई महिला से कराने का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी तुरंत बर्खास्त

कटनी में बड़ा एक्शन: एंबुलेंस की सफाई महिला से कराने का वीडियो वायरल, दो कर्मचारी तुरंत बर्खास्त।जिला चिकित्सालय कटनी में एंबुलेंस की सफाई एक महिला से कराने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कलेक्टर आशीष तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राज सिंह ठाकुर ने संबंधित कंपनी के अधिकारियों से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी ली और वायरल वीडियो की जांच कराई। जांच में वीडियो सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए संबंधित कर्मचारियों पर कदम उठाया।

इसके बाद एंबुलेंस सेवा देने वाली जेएईएस प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने दो कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इनमें पायलट पद पर कार्यरत देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक शामिल हैं।

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Back to top button