katniमध्यप्रदेश

महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के मामले में दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍त

महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के मामले में दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍

 

कटनी – जिला चिकित्‍सालय में महिला से एंबुलेंस की सफाई कराने के वायरल वीडियो को कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने गंभीरता से लेते हुये संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर को सख्‍त निर्देश दिया था।

 

कलेक्‍टर श्री तिवारी द्वारा दिये गये निर्देश के पालन में सीएमएचओ डॉ. ठाकुर ने संबंधित कंपनी के संचालकों एवं प्रबंधकों से पूरे घटनाक्रम की विस्‍तार से जानकारी ली और वायरल वीडियो के तथ्‍यों की जांच कराई। उन्‍होंने वायरल वीडियो को सही पाये जाने पर जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी के एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी के विरूद्ध कार्यवाही करने की बात कही। इसके बाद जेएईएस प्रोजेक्‍ट प्रा. लिमि. कंपनी ने दो कर्मचारियों की सेवायें समाप्‍त कर दी है। इसमें पायलट पद पर नियुक्‍त देवा साहू और ईएमटी मोहित खटीक को कंपनी ने सेवा से टर्मिनेट किया है।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि