Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में मंगलवार को आई अमंगल खबर, 72 नये कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप

images 50 1

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में आज मंगलवार को फिर अमंगल खबर आई आज जहां कोरोना से स्वस्थ होने पर 29 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1067 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 72 नये मरीज सामने आये हैं ।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 29 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 627 हो गई है और रिकवरी रेट 96.74 प्रतिशत हो गया है ।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 72 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 186 हो गई है ।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 307 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 1200 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version