बड़ी खबर: जबलपुर में बालिका एवं महिला निकली Corona पॉजीटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची15

जबलपुर। देश की संस्काधानी में आज फिर से मिली खबर चिंता पैदा करने वाली है। यहां आज फिर से कोरोना के 2 पॉजीटिव केस आये हैं। दोनों ही हाई रिस्क जोन हॉटस्पॉट बने सराफा से बताए जा रहे हैं। इसमे एक बालिका तथा एक महिला शामिल है। सूत्रों के मुताबिक गत दिनों पॉजीटिव आये एक 70 वर्षीय व्रद्ध से इनकी सम्पर्क हिस्ट्री मिली है। इसे मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजीटिव की संख्या 15 पहुंच गई है। 6 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक अन्य भी अब लगभग पूरी तरह से स्वस्थ है।

Exit mobile version