Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना रिटर्न का सबसे बड़ा धमाका, 97 नए पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप

Corona yashbharat

Corona yashbharat

जबलपुर आशीष शुक्ला।जबलपुर में कोरोना रिटर्न का आज सबसे बड़ा धमाका हुआ है। जबलपुर में आज गुरुवार को कोरोना के नए मरीजों का लगभग शतक लग गया यहां आज 97 नए पॉजिटिव मिले हैं।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज गुरुवार 18 मार्च को 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1312 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 97 नये मरीज सामने आये हैं।

कोरोना से आज स्वस्थ हुये 35 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 16 हजार 695 हो गई है और रिकवरी रेट 96.23 प्रतिशत हो गया है ।

कल बुधवार की शाम 6 बजे से आज गुरुवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 97 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 17 हजार 348 हो गई है।

पिछले चौबीस घण्टे में कोरोना से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट नहीं मिली है । कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 252 ही है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 401 हो गये है। कोरोना की जांच हेतु आज 1509 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Exit mobile version