Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: जबलपुर में कोरोना का कहर: लॉक डाउन के दिन 402 नए पॉजिटिव मिले

images 10

यशभारत ब्रेकिंग@आशीष शुक्ला। जबलपुर में लॉक डाउन के दिन 402 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दूसरे दौर के कोरोना वेग में यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

जानकारी के अनुसार आज 10 अप्रैल दिन शनिवार लॉक डाउन के दिन जबलपुर जिले में कोरोना संक्रमित के 402 पॉजिटिव पाये गये है।

कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार 10 अप्रैल को 179 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 2534 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 402 नये मरीज सामने आये हैं । आज स्वस्थ हुये 179 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 19 हजार 226 हो गई है और रिकवरी रेट 87.60 प्रतिशत हो गया है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 402 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 21 हजार 946 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में चार व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 284 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 2436 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2541 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।

Exit mobile version