Latest

बड़ी खबर: कल बीजेपी में शामिल हो सकते हैं सचिन पायलट

नई दिल्ली। आज दिन भर चली राजस्थान सरकार पर उठापटक के बीच अब से कुछ देर पहले बड़ी खबर राजधानी से आ रही है। सूत्रों के अनुसार कल सोमवार को सचिन पायलट बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि तीन दिनों से सचिन पायलट 30 से अधिक विधायकों के साथ दिल्ली आ गए थे। इसके बाद उनकी ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगातार चर्चा हुई। बताते हैं कि भाजपा के वरिष्ठों से भी बात हो चुकी है अब केवल औपचारिक घोषणा होना शेष है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम