Site icon Yashbharat.com

बेटे ने किया दुष्कर्म तो बाप वीडियो बनाकर लडकी से वसूलता रहा पैसे, मामला दर्ज

mahoba rape accused

इंदौर। तुकोगंज पुलिस ने बीकॉम की छात्रा की शिकायत पर एक छात्र और उसके पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपित छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। पिता की मदद से छात्रा से रुपए ऐंठता रहा।

टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक अहिल्या कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपी केयूर कड़िया और उसके पिता घनश्याम के खिलाफ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान केयूर से दोस्ती हुई थी। वर्ष 2016 में वह फ्लैट पर ले गया और दुष्कर्म किया। उसने फोटो व वीडियो बना लिया। अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रुपए ऐंठता रहा। टीआई के मुताबिक केयूर के पिता को इसकी जानकारी मिली तो उसने भी रुपए वसूलने में मदद की। पीड़िता ने परिजन को घटना बताई और गुरुवार रात पिता-पुत्र पर प्रकरण दर्ज करवाया।

Exit mobile version