बिजली बिलों की वसूली स्थगित, अगले महीने एक माह का बिल आएगा
shivraj singh chouhan
इंदौर । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को रेसीडेंसी कोठी में पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने बढ़े हुए बिजली बिल स्थगित करने का फैसला लिया है।
अगले महीने सिर्फ एक माह का ही बिल आएगा। बढ़े हुए बिलों का परीक्षण कर फैसला लिया जाएगा। उनकी वसूली अभी नहीं होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर को सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल की सौगात मिली है। वैसे तो इसमें 16 विभाग काम करेंगे, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता कोविड-19 का इलाज है, इसलिए हम इस महामारी का इलाज करेंगे। अस्पतालों द्वारा मनमाने खर्च वसूले जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने कोरोना के इलाज के लिए कुछ प्राइवेट अस्पतालों से अनुबंध कर सरकारी खर्च पर इलाज उपलब्ध कराया है।