कटनी (04 अप्रैल)। कटनी में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम: अधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को दी सफलता के मंत्र। स्कूल चलें हम अभियान के तहत जिले के शासकीय स्कूलों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि बच्चों को पढ़ाने के साथ अपने अनुभव साझा कर उन्हें बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किए।
कटनी में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम: अधिकारी बने शिक्षक, बच्चों को दी सफलता के मंत्र
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर 87 अधिकारियों ने 100 से अधिक सरकारी विद्यालयों का दौरा किया। जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने बच्चों से उनके सपनों और लक्ष्यों पर संवाद किया और स्कूल में मिलने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार ने विद्यार्थियों को करियर और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख दी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरी ने सरकारी स्कूलों में निजी स्कूल जैसी उच्च स्तरीय पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया।
इसके अलावा, अपर कलेक्टर, एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने जिलेभर के कई शासकीय स्कूलों में जाकर छात्रों को सफलता के मंत्र दिए और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।

