युद्ध के बीच भारत का कमाल, 44 हजार टन LPG लेकर लौटा ‘ग्रीन सान्वी’

युद्ध के बीच भारत का कमाल, 44 हजार टन LPG लेकर लौटा ‘ग्रीन सान्वी’

युद्ध के बीच भारत का कमाल, 44 हजार टन LPG लेकर लौटा ‘ग्रीन सान्वी’, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। ग्रीन सान्वी नाम का सातवां भारतीय एलपीजी टैंकर खतरनाक समुद्री रास्ता पार कर सुरक्षित भारत पहुंच गया है।

युद्ध के बीच भारत का कमाल, 44 हजार टन LPG लेकर लौटा ‘ग्रीन सान्वी’

यह जहाज लगभग 44 हजार टन रसोई गैस लेकर लौटा है। इससे देश में गैस सप्लाई को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हो गई है। सरकार ने साफ किया है कि एलपीजी की कोई कमी नहीं होगी।

मध्य पूर्व में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते टकराव के चलते यह मार्ग कई देशों के लिए लगभग बंद हो गया है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक स्तर पर बातचीत कर अपने जहाजों के लिए रास्ता सुनिश्चित किया।

बताया जा रहा है कि यह जहाज जापानी कंपनी Mitsui O.S.K. Lines की भारतीय इकाई के जरिए संचालित होता है और इसकी क्षमता करीब 50 हजार टन है। इससे पहले भी भारत के कई जहाज इसी रास्ते से सुरक्षित लौट चुके हैं।

हालांकि अभी भी ‘ग्रीन आशा’ और ‘जग विक्रम’ समेत कई भारतीय जहाज समुद्र में हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।

Exit mobile version