FEATUREDLatest

LPG और कच्चे तेल पर सरकार का बड़ा अपडेट: “कोई कमी नहीं”, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

LPG और कच्चे तेल पर सरकार का बड़ा अपडेट: “कोई कमी नहीं”, सप्लाई पूरी तरह सामान्य। देश में एलपीजी और कच्चे तेल की कमी की खबरों के बीच सरकार ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने कहा कि देश में दोनों की पर्याप्त उपलब्धता है और आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

पूजा और यज्ञ के नियम: बीच में उठना क्यों माना जाता है अनुचित, जानें ज्योतिषी की सलाह

LPG और कच्चे तेल पर सरकार का बड़ा अपडेट: “कोई कमी नहीं”, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

 LPG सप्लाई पर क्या बोली सरकार?

सरकार के मुताबिक देशभर में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सुचारु बनी हुई है।

एक दिन में करीब 50 लाख सिलेंडर बुकिंग दर्ज हुई
93% तक डिलीवरी रेट बना हुआ है
लगभग 98% बुकिंग ऑनलाइनहो रही है

हालांकि, गर्मी के मौसम के कारण बुकिंग में हल्की गिरावट आई है और अब यह आंकड़ा करीब 45-46 लाख सिलेंडर प्रतिदिन पर आ गया है।

PNG कनेक्शन और कार्रवाई

मार्च 2026 से अब तक:

4.68 लाख नए PNG कनेक्शन दिए गए
नियम तोड़ने पर 255 डिस्ट्रीब्यूटर्स पर जुर्माना
55 डिस्ट्रीब्यूटर्स सस्पेंड
16.5 लाख छोटे (5 किलो) सिलेंडर की बिक्री

 बंदरगाह और सप्लाई चेन

शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी Mukesh Mangal ने बताया कि देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और कहीं भी भीड़भाड़ या बाधा की स्थिति नहीं है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का हाल

विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव Asim R Mahajan के अनुसार:

28 फरवरी से अब तक 10.38 लाख यात्री भारत लौटे
United Arab Emirates से करीब 100 उड़ानों की उम्मीद
Saudi Arabia, Oman और Kuwait से नियमित उड़ानें जारी
Qatar से सीमित उड़ानें

Bahrain से भी जल्द सेवा शुरू होने की उम्मीद

सरकार का साफ कहना है कि एलपीजी, कच्चे तेल, सप्लाई चेन और अंतरराष्ट्रीय यात्रा—हर मोर्चे पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी और सप्लाई लगातार जारी रहेगी। LPG और कच्चे तेल पर सरकार का बड़ा अपडेट: “कोई कमी नहीं”, सप्लाई पूरी तरह सामान्य

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम