Site icon Yashbharat.com

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% तक बढ़ेगा, मिलेगा एरियर

da hike

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% तक बढ़ेगा, मिलेगा एरियर, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर है। सरकार अप्रैल के दूसरे हफ्ते में महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी कर सकती है, जिससे यह 58% से बढ़कर 60% हो जाएगा।

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60% तक बढ़ेगा, मिलेगा एरियर

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को अप्रैल की सैलरी में बढ़ोतरी के साथ-साथ जनवरी से मार्च तक का एरियर भी एकमुश्त मिल सकता है।

इस फैसले से कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में सीधा इजाफा होगा, जो बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी राहत साबित होगा। इसका लाभ 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि 7वां वेतन आयोग के खत्म होने और 8वां वेतन आयोग के लागू होने के बीच यह पहली DA बढ़ोतरी होगी। फिलहाल नए आयोग की सिफारिशें आने तक पुराने फॉर्मूले के तहत ही DA दिया जाएगा।

Exit mobile version