Saturday, May 16, 2026
Latest:
7th Pay CommissionFEATUREDLatest

DA hike+DA Arrear केंद्र सरकार जल्द करेगी महंगाई भत्ता और एरियर्स का भुगतान! कर्मचारियों के खाते में आएगी मोटी रकम

DA hike+DA Arrear केंद्र सरकार सितंबर महीने के अंत तक महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है. वर्तमान में जो डीए वृद्धि लागू है उसे 1 जनवरी 2023 से प्रभावी किया गया था और इसे बढ़ाने की घोषणा 24 मार्च 2023 को की गई थी. वहीं, बीते साल जुलाई 2022 से लागू होने वाला मंहगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा 28 सितंबर 2022 को की गई थी. इस लिहाज से अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार साल 2023 की जुलाई से लागू होने वाला महंगाई भत्ता की घोषणा सितंबर 2023 के अंत तक कर सकती है.

एकमुश्त मोटी रकम प्राप्त होने की संभावना

मतलब अब जल्द सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता यानी डीए बढ़ाकर खुशखबरी देने जा रही है. महंगाई भत्ता बढ़ोत्तरी होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी होगी. इसके साथ ही उन्हें कई का एरियर भी मिलेगा. इस लिहाज से कर्मचारियों को एकमुश्त मोटी रकम प्राप्त होने की संभावना है.

महंगाई भत्ता बढ़ने पर सैलरी कितनी बढ़ेगी?

उदाहरण से समझिए यदि केंद्र सरकार के कर्मचारी को प्रति माह 36,500 रुपये का बेसिक सैलरी मिलती है तो बेसिक सैलरी पर 42% डीए के हिसाब से यह 15,330 रुपये प्रतिमाह होता है. अगर जुलाई 2023 से डीए 3% बढ़ जाता है तो कर्मचारियों का बढ़ा हुआ डीए अमाउंट में 1,095 रुपये होगा. अब 15,330+1,095 करेंगे तो कुल डीए अमाउंट 16,425 रुपये हो जाएगा. इस तरह से मासिक सैलरी में बढ़ोत्तरी 1,095 रुपये होगी.

महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने का अनुमान

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने पीटीआई से कहा कि महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी तीन प्रतिशत तक होगी. 3 फीसदी डीए बढ़ने के बाद कुल डीए 45% हो जाएगा. फिलहाल केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम