कलेक्टर कार्यालय परिसर में कार से हो सकती थी दुर्घटनाग्रस्त
जबलपुर । कलेक्टर कार्यालय में सुबह के वक्त एक ऐसी घटना घटी जिसको देखकर प्रत्यक्षदर्शियों की सांसे थम गयी । दरअसल हुआ ये कि कलेक्टर छबि भारजद्वाज सुबह के वक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्टर परिसर में सभी कार्यालयों का दौरा कर रही थी, तभी अचानक गोहलपुर एसडीएम कार्यालय के सामने एक कार तेजी के साथ रिवर्स गेयर में कलेक्टर की ओर बढ़ी, कार का ेकलेक्टर कार्यालय में पदस्थ बाबू अरविंद साल्वे चला रहा था। कि तभी अचानक अधिकारियों से चर्चा में मशरूफ कलेक्टर के समीप आती कार पर एसपी अमित सिंह की नजर पड़ी और उन्होनें तत्परता से छबि भारद्वाज को कार के मार्ग से हटाया ।अधिकारियों ने भी तुरंत कार रूकवाई जिसके बाद जिलाध्यक्ष कार्यालय में खड़े अधिकारियों , कर्मचारियों सहित आमजनों ने राहत की सांस ली । और बाबू की लापरवाही पर अधिकारियों ने जमकर लताड़ लगाई। गौरतलब है कि अगर अमित सिंह की नजर बेक हो रही कार पर ना पड़ती तो गंभीर हादसा हो सकता था जो चुनावी माहौल में जबलपुर के लिये एक बड़ी क्षति होती फिलहाल पुलिस अधीक्षक की सर्तकता से एक गंभीर हादसा टल गया।