Site icon Yashbharat.com

बार बार सिक्सर मार रहा कोरोना, देर रात मंडी निवाडग़ंज से आई रिपोर्ट में 6 कोरोनावायरस पॉजिटिव

corona

जबलपुर l गुरुवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में कोरोना संक्रमण के 6 और मामले सामने आये हैं ।

नये कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में सब्जी मंडी निवाडग़ंज निवासी 63 साल का वृध्द, कोरी मोहल्ला हनुमानताल थाने के पीछे रहने वाली 24 वर्ष की महिला, चौकीताल लम्हेटाघाट निवासी 17 वर्ष का किशोर तथा सेना के तीन जवान शामिल हैं ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 717 हो गई है ।

इनमें से 438 व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं और 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 262 हो गये हैं ।

Exit mobile version